Showing posts with label हजयात्रा को 15मार्च से भरे जाएंगे फार्म. Show all posts
Showing posts with label हजयात्रा को 15मार्च से भरे जाएंगे फार्म. Show all posts

Friday, February 27, 2009

हजयात्रा को 15मार्च से भरे जाएंगे फार्म

हजयात्रा को 15मार्च से भरे जाएंगे फार्म
रांची। वर्ष 2009 में हजयात्रा पर जानेवालों के लिए 15 मार्च से फार्म भरे जाएंगे। इस वर्ष हज का एलान चार मार्च को किया जाएगा। यह जानकारी झारखंड राज्य हज कमेटी के सदस्य सह प्रवक्ता मुख्तार अहमद ने केंद्रीय हज कमेटी मुम्बई के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मो. ओवैस से मुलाकात के बाद गुरुवार को रांची में दी। उन्होंने कहा कि फार्म 15 मार्च से 15 अप्रैल तक भरे जाएंगे। इस बार आवेदन पत्र मात्र एक पेज का है। एक ही कवर पर एक ही परिवार के पांच यात्री या संबंधी हो सकते हैं। हर यात्री को पंजीयन शुल्क के रूप में दो सौ रुपये सीधे केंद्रीय हज कमेटी मुम्बई को स्टेट बैंक आफ इंडिया के एकाउंट नंबर 30361856116 पर किसी भी शाखा में जमा किए जा सकते हैं। जिनका चुनाव हो जाएगा, उन्हें अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट के साथ 30 हजार रुपये अग्रिम भुगतान कर फाइनल आवेदन पत्र जमा करने होंगे।