मानवाधिकार पीड़ितों में सर्वाधिक मुस्लिम
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में पिछले 11 महीने के दौरान अधिकारों के हनन की शिकायतें दर्ज कराने वाले अल्पसंख्यकों में मुसलमानों की तादाद सबसे ज्यादा है।सरकारी आँकड़ों के मुताबिक मानवाधिकार आयोग में अप्रैल 2008 से इस साल 11 फरवरी के बीच दर्ज 10568 में से 9248 शिकायतें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की हैं।सिख समुदाय के लोगों की 877 शिकायतें हैं, जबकि ईसाई समुदाय की शिकायतों की तादाद 412 है। आयोग का कहना है 10025 शिकायतों का निपटारा हो चुका है, जबकि 543 को निपटाया जाना बाकी है।